शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने बेचे 3.86 लाख वाहन

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अक्टूबर महीने की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर 2013 में 3,85,323 वाहनों के मुकाबले अक्टूबर 2014 में कंपनी ने 3,86,017 वाहन बेचे हैं।

बीते अक्टूबर में कपनी ने 3,36,923 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि अक्टूबर 2013 में इसने 3,48,323 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 3% की गिरावट आयी है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर कंपनी को फायदा हुआ है। अक्टूबर 2013 में 37,000 के मुकाबले अक्टूबर 2014 में बिक्री 33% बढ़ कर 49,094 रही है।

बजाज ऑटो ने अक्टूबर 2014 में 1,58,547 वाहनों का निर्यात किया, जबकि अक्टूबर 2013 में इसने 1,38,022 वाहनों का निर्यात किया था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:43 बजे यह 1.48% के नुकसान के साथ 2570.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!