शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बेचे 42,819 वाहन

अक्टूबर 2014 में ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 17% घटी है।

इस दौरान कंपनी ने 42,819 वाहन बेचे हैं, जबकि अक्टूबर 2013 में कंपनी ने 51,638 वाहन बेचे थे।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 17% घट कर 38,760 रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसने घरेलू बाजार में 46,926 वाहन बेचे थे।

इस दौरान कंपनी का निर्यात 14% घटा है। इस अवधि में कंपनी ने 4,059 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि अक्टूबर2013 में कंपनी ने 4,712 वाहनों का निर्यात किया था।

टाटा मोटर्स ने बीते माह 11,511 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि अक्टूबर 2013 में 14,133 रहे थे।

अक्टूबर 2014 में कंपनी ने 27,249 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 32,793 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 17% की गिरावट दर्ज की गयी है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे कंपनी का शेयर 0.80% की कमजोरी के साथ 531.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!