शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री 22% बढ़ी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अक्टूबर 2014 में 241,044 वाहन बेचे हैं।

अक्टूबर 2013 में 197,905 वाहनों की तुलना में यह 22% अधिक है।

अक्टूबर 2014 में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 22% बढ़ कर 231,990 हुई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 189,979 वाहन बेचें थे।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 10% बढ़ कर 90,779 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 82,352 रही थी। इस दौरान कंपनी के स्कूटरों की बिक्री 68% बढ़ कर 70,571 रही है। अक्टूबर 2013 में कंपनी ने 42,124 स्कूटर बेचे थे। 

कंपनी के कुल निर्यात में 51% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 34,855 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 23,154 रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:18 बजे यह 1.31% की बढ़त के साथ 263 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!