शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवा को अंतिम मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवा को मंजूरी मिली है।

ग्लेनमार्क की सब्सीडियरी कंपनी ग्लेनमार्क जेनरिक्स इंक (Glenmark Generics Inc) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से ओमेप्राजोल दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में अल्सर के छोटी अवधि के इलाज में किया जाता है। ओमेप्राजोल की 10, 20 और 40 एमजी की दवाओं को अनुमति दी गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे यह 3.38% की बढ़त के साथ 753.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!