शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) को 634.79 करोड़ रुपये के ठेके

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को परिवहन और हाइड्रल पावर श्रेणी में दो ठेके मिले हैं।

ये ठेके 634.79 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को 454.89 करोड़ रुपये का पहला ठेका सड़क परविहन मंत्रालय से असम में 50.5 किलोमीटर लंबे 4 लेनों के निर्माण के लिए मिला है। वहीं 179.90 करोड़ रुपये का दूसरा ठेका हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से शिमला में 111 मेगावाट सावरा कुड्डू हाइड्रो बिजली परियोजना के लिए मिला है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:05 बजे यह 2.15% की बढ़त के साथ 35.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!