शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) की दवाओं को मंजूरी नहीं

घरेलू दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से झटका लगा है।

यूएसएफडीए ने रैनबैक्सी की एसोमेप्राजोल मैग्निशयम की 20 एमजी, 40 एमजी की दवाओं और वैलगेनसिक्लोविर की 450 एमजी दवाओं को दी गयी मंजूरी रद्द कर दी है।

अमेरिकी एफडीए ने स्पष्ट किया है कि पहले रैनबैक्सी की इन दवाओं को दी गयी मंजूरी एक गलती थी, जिसे अब सुधारा गया है। यूएसएफडीए के इस कदम से कंपनी को निराशा हुई है और अब वह अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:30 बजे यह 0.55% की कमजोरी के साथ 650.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!