शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का मुनाफा बढ़ा, बिक्री घटी

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 18% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 258 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 219 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 3,315 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 3,434 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 4% घट कर 3,301 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,433 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:41 बजे यह 1.46% के नुकसान के साथ 232.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख