शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का उत्पादन 2% घटा

अक्टूबर 2014 में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का कच्चा इस्पात उत्पादन घटा है।

इस दौरान कंपनी का उत्पादन 2% घट कर 10.46 लाख टन रहा है, जबकि अक्टूबर 2013 में यह 10.62 लाख टन दर्ज हुआ था।

इस दौरान कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन 5% घट कर 8.28 लाख टन रहा है, जो पिछले साल 8.67 लाख टन दर्ज हुआ था।

हालाँकि इस अवधि में कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 3% बढ़ कर 1.53 लाख टन रहा। अक्टूबर 2013 में यह 1.49 लाख टन रहा था।

अक्टूबर महीने में डोल्वी संयंत्र में भट्टी फटने से लगभग सात दिनों तक संयंत्र बद रहने की वजह से उत्पादन कम रहा। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख