शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) : स्विट्जरलैंड बाजार में उतारेगी दवा

दवा निर्माता कंपनी वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) की एक दवा को मंजूरी मिली है।

वीनस की सब्सीडियरी कंपनी वीनस फार्मा जीएमबीएच को अपनी जेनरिक मेरोपेनम की 500 एमजी और 1 जी इंजेक्शन के लिए स्विट्जरलैंड दवा नियामक से मंजूरी मिली है। इस दवा को मंजूरी मिलने से स्विस बाजार में कंपनी की उपस्थिति को मजबूती मिलेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 274.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:50 बजे यह 0.84% की बढ़त के साथ 265 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!