शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने नैट्रॉल इंक (Natrol Inc) का अधिग्रहण किया है।

अरबिंदो की सब्सीडियरी अरबिंदो यूएस ने नीलामी प्रक्रिया के तहत अमेरिका की न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट निर्माता कंपनी नैट्रॉल इंक और उसकी अन्य इकाईयों को खरीदा है। डेलावेयर डिस्ट्रिक्ट के यूनाइटेड स्टेट्स बैंकरप्टसी कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। नीलामी प्रक्रिया के तहत अरबिंदो यूएसए ने 13.2 करोड़ डॉलर यानी लगभग 808 करोड़ रुपये में नैट्रॉल और इसकी परिसंपत्तियों को खरीदा है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 1070.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:15 बजे यह 4.08% की मजबूती के साथ 1070 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!