शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेयर क्रॉपसाइंस (Bayer Cropscience) का मुनाफा 52% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में बेयर क्रॉपसाइंस (Bayer Cropscience) का मुनाफा बढ़ कर 176 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 116 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 52% की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 1,241 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,050 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2725 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:22 बजे यह 11.49% की मजबूती के साथ 2667.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!