शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की आय घटी, मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 1,254 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 917 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 37% बढ़ा है।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 35,777 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 36,645 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.38% के नुकसान के साथ 468.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!