शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेशनल एल्युमीनियम (Nalco) का मुनाफा 91% बढ़ा, शेयर में उछाल

नाल्को यानी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (National Aluminium Company) ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने मुनाफे में तेज उछाल दर्ज की, जिससे आज दिन भर इसके शेयर भाव में शानदार तेजी बनी रही।

इस सरकारी एल्युमीनियम कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2014 की तिमाही में 341.52 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा हासिल किया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 90.6% ज्यादा है। जुलाई-सितंबर 2013 में इसका मुनाफा 179.17 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1861 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2164 करोड़ रुपये हो गयी, यानी इसमें 16.3% की बढ़त दर्ज की गयी। 

कंपनी की अन्य आमदनी 2013-14 की दूसरी तिमाही के 122.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 168.61 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह अन्य आमदनी 37.3% बढ़ी है। कंपनी के इन नतीजों को शेयर बाजार ने बखूबी सराहा है। ये नतीजे बुधवार की शाम को सामने आये थे और आज सुबह बाजार खुलते ही बीएसई में नाल्को का शेयर 7.4% ऊपर 58.65 रुपये पर खुला। शुरुआती मिनटों में ही यह 64.30 रुपये तक चढ़ा, जहाँ यह पिछले दिन से 9.6% ऊपर था। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त कुछ हल्की पड़ गयी। अंत में यह 3.1% मजबूती के साथ 60.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख