शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) का तिमाही मुनाफा 16.6% घटा

बीती तिमाही के दौरान प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला की कुल कंसोलिडेटेड आमदनी 2532.48 करोड़ रुपये से 9.3% बढ़ कर 2767.29 करोड़ रुपये हो गयी है।

इस दौरान अन्य आमदनी में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अन्य आमदनी जुलाई-सितंबर 2013 के 49.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 137.48 करोड़ रुपये हो गयी, यानी इसमें 180% की जबरदस्त उछाल दर्ज की गयी। इसे हटा कर कंपनी की शुद्ध बिक्री देखें तो यह केवल 5.9% बढ़ कर 2629.81 करोड़ रुपये रही।

इसका तिमाही कंसोलिडेटेड मुनाफा 358.06 करोड़ रुपये से घट कर 298.68 करोड़ रुपये रह गया, यानी इसमें 16.6% गिरावट आयी। सिप्ला के इन नतीजों पर अपनी आरंभिक प्रतिक्रिया में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि आमदनी और मुनाफे के आँकड़े अनुमानों से कम हैं, हालाँकि एबिटा आय अनुमान के अनुरूप रही है। 

कंपनी के नतीजे गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आये हैं, लिहाजा इन पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया शुक्रवार की सुबह ही देखने को मिलेगी। नतीजों से पहले गुरुवार को बीएसई में सिप्ला का शेयर 5.65 रुपये या 0.91% बढ़त के साथ 624.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख