शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) : दो परियोजनाओं में 10,600 करोड़ रुपये का निवेश

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने दो बड़ी परियोजनाओं में निवेश करने का फैसला किया है।

ओएनजीसी ने अपने पश्चिमी अपतटीय क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने के लिए 10,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का फैसला किया है। इन परियोजनाओं में 6,069 करोड़ रुपये की निवेश राशि से मुंबई हाई अपतटीय क्षेत्र का पुनर्विकास और 4,620 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च से मुक्ता, बासिन और पन्ना का विकास शामिल है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 2.05% की मजबूती के साथ 393.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख