शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) : जेपी पावर (JP Power) की परियोजनाएँ खरीदी

जेएसडब्लू एनर्जी  (JSW Energy) ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power Ventures) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत जेएसडब्लू एनर्जी, जेपी पावर और अन्य शेयरधारकों से हिमाचल बास्पा पावर कंपनी में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह समझौता लगभग 9,700 करोड़ रुपये में हुआ है।

जेपी पावर के निदेशक मंडल ने हिमाचल प्रदेश स्थित 300 मेगावाट बास्पा-2 हाइड्रो इलेक्ट्रिक और 1091 मेगावाट करचम वांगटू परियोजनाओं को एक अलग कंपनी हिमाचल बास्पा पावर में स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। 

शेयर बाजार में जेएसडब्लू एनर्जी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11:44 बजे यह 11.80% की मजबूती के साथ 84.80 रुपये पर है। 

जेपी पावर के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। यह 1.67% की बढ़त के साथ 14.61 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख