शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) : 1.5 अरब डॉलर का सिंडीकेटेड टर्म लोन समझौता

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने सिंडीकेटेड टर्म लोन सुविधा के लिए करार किया है।

कंपनी ने 1.5 अरब डॉलर के सिंडीकेटेड टर्म लोन सुविधा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस सिंडीकेटेड टर्म लोन को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने गारंटी दी है, जिसका इस्तेमाल रिफाइनेंस के लिए किया जायेगा। सिंडीकेटेड टर्म लोन सुविधा के लिए कुल 26 बैंकों की इसमें भागीदारी है।

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडियरी कंपनी है। 

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:25 बजे यह 0.94% की बढ़त के साथ 992.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!