शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फो एज (Info Edge) करेगी अतिरिक्त निवेश

इन्फो एज (Info Edge) 1.85 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।

इन्फो एज ने जोमाटो मीडिया (Zomato Media) में 1.85 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी दो अन्य निवेशकों के साथ मिलकर निवेश करेगी। इस तरह निवेश की यह राशि 3.70 अरब रुपये हो जायेगी। इसमें मौजूदा शेयरधारकों से शेयर खरीदना भी शामिल है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1014.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:10 बजे यह 2.86% की बढ़त के साथ 974.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख