शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) बाजार से 2,300 गाड़ियों का रिकॉल

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) बाजार से अपनी गाड़ियों का रिकॉल (वापस लेना) कर रही है।

एमऐंडएम एसयूवी स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 500 और जाइलो मॉडल की लगभग 2,300 गाड़ियों को जाँच के लिए बाजार से वापस ले रही है। कंपनी मई 2014 में तैयार इन गाड़ियों के इंजन के वैक्यूम पंप की जाँच करेगी। गाड़ियों की जाँच और जरूरत पड़ने पर वैक्यूम पंप का बदलाव बिना किसी शुल्क के किया जायेगा। इसके लिए ग्राहकों को कंपनी के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:20 बजे यह 0.78% की कमजोरी के साथ 1254.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख