शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) ने दी अमेरिकी एफडीए (FDA) को चुनौती

घरेलू दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने मुकदमा दायर किया है।

रैनबैक्सी ने अमेरिकी फेडरल कोर्ट में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। रैनबैक्सी ने अपनी एसोमेप्राजोल मैग्निशियम और वलगान्सिक्लोविर हाइड्रोक्लोराइड दवाओं को दी गयी अस्थायी मंजूरी पर रोक लगाने के एफडीए के फैसले को न्यायालय में चुनौती दी है। इसके साथ ही कंपनी ने न्यायालय से इस मामले में अंतिम फैसला सुनाये जाने तक एफडीए द्वारा किसी तरह की गतिविधि पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की भी माँग की है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:08 बजे यह 1.80% के नुकसान के साथ 617.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख