शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) ने दी निवेश प्रस्ताव को मंजूरी

पावर ग्रिड (Power Grid) के निदेशक मंडल ने नयी परियोजनाओं के लिए निवेश को मंजूरी दी है।

कंपनी ने नयी परियोजनाओं के लिए 1,046.71 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूर किया है। इन परियोजनाओं के तहत 972.42 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से देश के पूर्वी क्षेत्र से  दक्षिण क्षेत्र में बिजली आयात करने के साथ सब-स्टेशन संबंधी कार्य शामिल है।

वहीं, 74.29 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नागापट्टनम में आईएसजीएस परियोजनाओं के साथ कॉमन ट्रांसमिशन का काम शामिल है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:12 बजे यह 1.01% के नुकसान के साथ 146.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!