शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने जीएसबी (GSB) से मिलाया हाथ

इन्फोसिस (Infosys) ने कार्यकारी शैक्षिक कार्यक्रम के लिए एक समझौता किया है। 

इन्फोसिस ने विश्वस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए स्टैन्फोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (GSB) के साथ हाथ मिलाया है। इस समझौते के तहत जीएसबी वरिष्ठ इन्फोसिस अधिकारियों के साथ मिल कर कंपनी के अधिकारियों, ग्राहकों और साझेदारों के लिए एक रणनीतिक लीडरशिप विकास कार्यक्रम की डिजाइनिंग करेगा। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की बढ़त का रुख रहा। बीएसई में यह 0.07% की बढ़त के साथ 4179.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!