शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज (Indiabulls Securities) ने इंडिया लैंड ऐंड प्रॉपर्टीज खरीदी

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज (Indiabulls Securities) ने एक अधिग्रहण समझौता किया है। 

इंडियाबुल्स की सब्सीडियरी कंपनी इंडियाबुल्स डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज ने इंडिया लैंड ऐंड प्रॉपर्टीज (India Land & Properties) में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा 600 करोड़ रुपये में हुआ है। इंडिया लैंड ऐंड प्रॉपर्टीज का 24 लाख वर्गफुट क्षेत्र में तैयार 3 टावरों का व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स है, जिसमें से 20 लाख वर्गफुट में फैला क्षेत्र लीज के लिए दिया जाता है। कॉम्प्लेक्स 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है। वर्तमान में टावरों का एक हिस्सा आरबीएस, कोण, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अजूबा, कोवेनेंट, टेलबाए, आईबॉक्स और अन्यों को लीज पर दिया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 12:08 बजे यह 9.20% की मजबूती के साथ 27.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!