शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएनजी वैश्य (ING Vysya) का कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में विलय

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के साथ आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) के विलय को मंजूरी मिल गयी है।

दोनों बैंकों की निदेशक मंडल की बैठकों में इस विलय को मंजूर कर लिया गया। हालाँकि अभी इस विलय को दोनों बैंकों के शेयरधारकों, आरबीआई, सीसीआई और अन्य नियामकों से मंजूरी मिलना बाकी है। इन सभी मंजूरियों के बाद आईएनजी वैश्य बैंक का कोटक महिंद्रा बैंक में विलय प्रभावी हो जायेगा। इसके बाद आईएनजी वैश्य के शेयरधारकों को आईएनजी के शेयरों के बदले कोटक महिंद्रा के शेयर दिये जायेंगे। 

शेयर बाजार में कोटक महिंद्रा के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1260.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:17 बजे यह 6.10% की मजबूती के साथ 1227.60 रुपये पर है। 

आईएनजी वैश्य के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। यह 2.95% की बढ़त के साथ 838.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!