शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) : मालदीव सरकार से माँगा मुआवजा

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) ने क्षतिपूर्ति मुआवजे की माँग की है।

जीएमआर इन्फ्रा की सब्सीडियरी कंपनी जीएमआर माले इंटरनेशनल (GMR Male International) ने मालदीव इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किये गये रियायती (कन्शेसन) समझौते को गलत तरीके से रद्द करने की वजह से मालदीव सरकार के खिलाफ 80.3 करोड़ रुपये के क्षतिपूर्ति मुआवजे की माँग की है।

गौरतलब है कि साल 2010 में जीएमआर इन्फ्रा को मालदीव के इब्राहिम नासिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और संचालन के लिए चुना गया था, जिसे बाद में मालदीव सरकार और माले एयरपोर्ट  ने नवंबर 2012 को गलत तरीके से से रद्द कर दिया। 

शेयर बाजार में जीएमआर इन्फ्रा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:45 बजे 0.50% की बढ़त के साथ 20.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!