शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) ने दिया स्पष्टीकरण

टीटागढ़  वैगंस (Titagarh Wagons) ने बाजार में आयी एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने मोदी सरकार द्वारा पहला रेल वैगन ठेका दिये जाने की खबर पर स्पष्ट किया है कि इस संदर्भ में किसी तरह की कोई जानकारी मीडिया को मुहैया नहीं करायी गयी है। भारतीय रेलवे निश्चित समय पर टेंडर जारी करती रहती है। इसलिए इस खबर पर हम किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहते। 

कंपनी के स्पष्टीकरण की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव ने ऊपरी सर्किट छू लिया। यह 10.96% की मजबूती के साथ 330.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!