शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्ड इंडिया (Ford India) : फिएस्टा (Fiesta) की 3,072 कारों का रिकॉल

ऑटो निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया (Ford India) बाजार से अपने वाहनों का रिकॉल कर रही है।

कंपनी अक्टूबर 2010 और दिसंबर 2011 के बीच उत्पादित मिड साइज सेडान फिएस्टा (Fiesta) की 3,072 कारों को बाजार से वापस ले रही है। इस दौरान तैयार फिएस्टा कारों के डीजल इंजन के कलपुर्जों में बदलाव के लिए इन्हें रिकॉल किया जा रहा है।

कंपनी ने ग्राहकों से स्थानीय फोर्ड डीलर से संपर्क कर बिना किसी शुल्क के नया वाटरप्रूफ ग्लो प्लग कंट्रोल मॉड्यूल लगवाने की सलाह दी है, जिससे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!