शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने नीलगिरी (Nilgiri) खरीदी

फ्यूचर कंज्यूमर इंटरप्राइज (Future Consumer Enterprise) ने अधिग्रहण समझौता पूरा कर लिया है।

एफसीईएल ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू में नीलगिरी की स्टोर श्रृंखलाएँ खरीद ली है। नीलगिरी दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय खाद्य ब्रांड है, जो इन चार राज्यों के मुख्य शहरी केंद्रों में 140 स्टोरों का संचालन करता है। इसके अलावा नीलगिरी के पोर्टफोलियो में डेयरी, बेकरी, चॉकलेट और स्टेप्लस जैसे ब्रांड भी शामिल हैं। 

इस अधिग्रहण से एफसीईएल को दक्षिण भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर पाने में मदद मिलेगी। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 9.14% की मजबूती के साथ 11.34 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख