शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) ने हिस्सेदारी बेचने की खबर पर दिया स्पष्टीकरण

स्पाइसजेट (Spicejet) ने हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्पाइसेजट में निवेश करने के लिहाज से कुछ पक्षों ने इच्छा जतायी है और कंपनी भी पूँजी जुटाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। हालाँकि अभी इस विषय में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 14.75 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:47 बजे यह 5.36% के नुकसान के साथ 14.84 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!