शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) : 100 करोड़ रुपये की जुर्माना अदायगी

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने उच्चतम न्यायालय (SC) में जुर्माने की राशि जमा कर दी है। 

कंपनी ने सीसीआई (CCI) द्वारा लगायी गयी 630 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि में से 100 करोड़ रुपये न्यायालय में जमा कर दिये हैं। इससे पहले कंपनी 50 करोड़ रुपये की राशि जमा कर चुकी है। इस तरह कंपनी ने अब तक कुल 150 करोड़ रुपये के जुर्माने की अदायगी की है।

गौरतलब है कि कंपटीशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने साल 2011 में गुड़गाँव में तीन परियोजनाओं में अनियमितता बरतने के आरोप में डीएलएफ पर 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:30 बजे यह 0.49% की कमजोरी के साथ 151.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख