शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को मिला ठेका

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को श्रीलंका में ठेका मिला है।

कंपनी को सीलोन इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड से श्रीलंका इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क की जाँच और नियंत्रण के लिए 56 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना के तहत अलस्टॉम पर्यवेक्षक कंट्रोल, डेटा अधिग्रहण और ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के साथ कोलंबो में एक नये कंट्रोल सेंटर का निर्माण करेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:20 बजे यह 0.97% की कमजोरी के साथ 465 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!