शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएमवी (MMV) ने स्ट्राइड्स-सिप्ला (Strides-Cipla) से मिलाया हाथ

मेडिसिन्स फॉर मलेरिया वेंचर (MMV) ने दो भारतीय दवा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

एमएमवी ने बच्चों को होने वाले मलेरिया के प्री-रेफरल इलाज के लिए स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) और सिप्ला (Cipla) से हाथ मिलाया है। यह समझौता एमएमवी के "इंप्रूविंग सीवियर मलेरिया आउटकम्स" के तहत किया गया है, जिसे यूनिटैड (UNITAID) से फंड मिला है। 

यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनियों के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 6.99% की मजबूती के साथ 786.25 रुपये पर बंद हुआ।

सिप्ला के शेयर में भी मजबूती रही। बीएसई में यह 1.27% की बढ़त के सात 636.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख