शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) : एसएमएस फार्मा (SMS Pharma) के साथ विवाद सुलझाया

दवा निर्माता कंपनी नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने विवाद सुलझा लिया है।

नैटको ने एसएमएस फार्मास्युटिकल्स (SMS Pharmaceuticals) के साथ एक कानूनी विवाद का निपटारा किया है। यह विवाद सुलझाने के लिए नैटको ने एसएमएस फार्मा को 15.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके साथ ही अब नैटको को एसएमएस फार्मा के साथ सभी तरह के उत्तरदायित्वों से छुटकारा मिल गया है। 

आज शेयर बाजार में नैटको फार्मा के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 5.38% की मजबूती के साथ 1390.30 रुपये पर बंद हुआ। 

एसएमएस फार्मा के शेयर भाव में भी मजबूती रही। यह 3.79% की बढ़त के साथ 435.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख