शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) ने दिया स्पष्टीकरण

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) ने बिजली क्षेत्र में प्रवेश की खबर पर स्पष्टीकरण दिया है।

कंपनी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ जे पी चलासनी द्वारा दिये गये साक्षात्कार के संदर्भ में यह खबर आयी है। कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। बिजली ट्रांसमिशन और वितरण क्षेत्र में प्रवेश भी इनमें से एक है। हालाँकि अभी इस विषय में कोई फैसला नहीं किया गया है। भविष्य में इस विषय पर कोई फैसला लेने के बाद ही इस पर कंपनी कोई टिप्पणी कर सकती है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.09% के नुकसान के साथ 36.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!