शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) : रूस की कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी

नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) ने एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण दिया है।

कंपनी ने रूस की कंपनी एक्रॉन (Acron) में हिस्सेदारी खरीदने की खबर पर कहा है कि एक्रॉन कंपनी ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी वीपीसी की उर्वरक परियोजना में 30% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। इस  परियोजना के तहत पोटेशियम-मैग्निशियम उर्वरकों के विकास पर काम किया जायेगा। उर्वरक विभाग ने एनएमडीसी, आरसीएफ, केआरआीबीएचसीओ, एफएसीटी और एनएफएल के साथ एक कंशोर्सियम की स्थापना की है। परियोजना में 50% की हिस्सेदारी के साथ एनएमडीसी एक अग्रणी भागीदार रहेगा और बाकी बची 50% हिस्सेदारी बाकी कंपनियों में बाँटी जायेगी। इस परियोजना में कुल निवेश लगभग 2 अरब डॉलर का होगा। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव मे मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.82% की बढ़त के साथ 36.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख