शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 19% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने नवंबर 2014 में कुल 110,147 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने नवंबर 2013 में 92,140 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 19% बढ़ी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 100,024 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 85,510 रही थी।

नवंबर 2014 में कंपनी ने 10,123 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 6,630 गाड़ियों का निर्यात किया था। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 53% बढ़ा है।

कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 15% बढ़ कर 82,306 हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 71,649 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 52% की बढ़त हुई है। इसमें ओम्नी और ईको सरीखी गाड़ियाँ शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री चढ़ कर 12,203 हो गयी है। जो कि नवंबर 2013 में 8,021 दर्ज की गयी थी।

हालाँकि, कंपनी की मिड साइज श्रेणी की बिक्री 2516% चढ़ कर 5,232 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 200 रही थी।

हालाँकि, इस दौरान जिप्सी और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 6% घट कर 5,515 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 5,840 रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 2.10% की बढ़त के साथ 3406.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख