शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री 36% बढ़ी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने नवंबर 2014 में 220,046 वाहन बेचे हैं।

नवंबर 2013 में बेचे गये 161,908 वाहनों की तुलना में यह 36% अधिक है। इस दौरान कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 36% बढ़ कर 210,979 हुई है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 155,604 रही थी।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 41% बढ़ कर 86,424 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 61,471 रही थी। इस दौरान कंपनी के स्कूटरों की बिक्री 62% बढ़ कर 62,223 रही है। नवंबर 2013 में कंपनी ने 38,331 स्कूटर बेचे थे। 

कंपनी के कुल निर्यात में 55% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 25,338 हो गयी है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 39,215 रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:22 बजे यह 3.43% की बढ़त के साथ 237 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!