शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) ने बेची हिस्सेदारी

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने शेयर बिक्री समझौता पूरा कर लिया है।

जेपी एसोसिएट्स ने 667.56 करोड़ रुपये की लागत से बोकारो जेपी सीमेंट (Bokaro JP Cement) में अपनी 74% हिस्सेदारी डालमिया सीमेंट को बेच दी है। कंपनी ने बोकारो जेपी सीमेंट के 9,89,01,000 शेयर श्री रंगम सिक्योरिटीज को रूपांतरित कर दिये हैं, जो डालमिया सीमेंट की ही सहयोगी कंपनी है। 

गौरतलब है कि बोकारो जेपी सीमेंट, जेपी एसोसिएट्स और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (SAIL) की एक संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी है। 

शेयर बाजार में जेपी एसोसिएट्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह दोपहर 1:52 बजे 2.60% की बढ़त के साथ 29.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख