शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में इजाफा

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की नवंबर महीने की बिक्री 36% बढ़ी है।

नवंबर 2013 में 161,908 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2014 में कंपनी ने 220,046 वाहन बेचे हैं।

बीते नवंबर में कपनी ने 86,424 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि नवंबर 2013 में इसने 61,471 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 41% की बढ़तरी हुई है।

कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री 36% बढ़ कर 210,979 रही है, जो नवंबर 2013 में 155,604 रही थी। 

बजाज ऑटो ने नवंबर 2014 में 39,215 वाहनों का निर्यात किया, जबकि नवंबर 2013 में इसने 25,338 वाहनों का निर्यात किया था। इस तरह कंपनी का निर्यात 55% बढ़ा है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:06 बजे 1.43% की गिरावट के साथ 2597.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!