शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री मामूली बढ़ी

नवंबर 2014 में ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 2% बढ़ी है।

इस दौरान कंपनी ने 41,720 वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2013 में कंपनी ने 40,863 वाहन बेचे थे।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 37,427 पर सपाट रही है।

इस दौरान कंपनी का निर्यात 17% बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी ने 4,293 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि नवंबर 2013 में कंपनी ने 3,671 वाहनों का निर्यात किया था।

कंपनी ने नवंबर 2014 में 12,021 यात्री वाहन बेचे हैं, जो नवंबर 2013 में 10,376 की तुलना में 16% ज्यादा है। वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 5% घट कर 25,406 रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 26,816 दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे यह 1.31% के नुकसान के साथ 529.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!