नवंबर 2014 में आईशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री में 52% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी ने 27,542 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 18,131 वाहन बेचे थे।
कंपनी के 350 सीसी तक की इंजन क्षमता तक के वाहनों की बिक्री 54% बढ़ कर 24,610 रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 16,017 रही थी। कंपनी के 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडलों की बिक्री 39% बढ़ कर 2,932 रही है, जबकि पिछली अवधि में यह 2,114 दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी का निर्यात 9% घट कर 344 रहा है। नवंबर 2013 में कंपनी का निर्यात 379 दर्ज हुआ था।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:48 बजे यह 1.06% के नुकसान के साथ 14360 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2014)
Add comment