शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की बिक्री 21% बढ़ी

नवंबर 2014 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के व्हील्स रिम बिक्री 10.54 लाख रही है।

कंपनी ने नवंबर 2013 में 8.70 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है। इस तरह इसमें 21% का इजाफा हुआ है। 

इस दौरान कंपनी की यात्री कारों में रिम बिक्री 31% बढ़ी है। नवंबर 2014 में कंपनी का निर्यात 10% घट कर 0.93 लाख रहा है। नवंबर 2013 में यह 1.04 लाख दर्ज हुआ था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:46 बजे 2.23% की बढ़त के साथ 363.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख