शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) : मलेशिया में उत्पादन इकाई की स्थापना

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) नयी उत्पादन इकाई की स्थापना कर रही है।

स्ट्राइड्स आर्कोलैब की सब्सीडियरी कंपनी स्टेलिस बायोफार्मा (Stelis Biopharma) ने मलेशिया में बहु-उत्पादीय बायोलॉजिक्स उत्पादन इकाई का निर्माण शुरू कर दिया है। 

गौरतलब है कि स्टेलिस ने 140,000 वर्गफुट बायोलॉजिक्स उत्पादन इकाई के निर्माण के लिए बायो-एक्ससेल के साथ एक समझौता किया था। यह कुल परियोजना 6 करोड़ डॉलर की है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर  985.25 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:15 बजे यह 5.27% की मजबूती के साथ 976.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!