शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) का ओएफएस (OFS) खुला

आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) का ऑफर फॉर सेल (OFS) खुल गया है।

कंपनी के ओएफएस का फ्लोर प्राइस 83 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इस ओएफएस के जरिये सरकार सेल में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचेगी। नीलामी के जरिये सेल के 20.6 करोड़ शेयर बेचे जायेंगे। यह ओएफएस शेयर बाजार के समय के मुताबिक ही  आज सुबह 9:15 बजे से खुल कर दोपहर 3:30 बजे बंद होगा। इस ओफएस के जरिये कंपनी को लगभग 17,00 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि सरकार की कंपनी में 80% हिस्सेदारी है, जो ओएफएस के बाद घट कर 75% रह जायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:05 बजे यह 1.58% के नुकसान के साथ 84 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!