शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन 25% बढ़ा

नवंबर 2014 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन बढ़ कर 117,370 रहा है।

नवंबर 2013 में कंपनी का उत्पादन 93,900 रहा था। इस तरह कंपनी का उत्पादन 25% बढ़ा है।

इस दौरान रिट्ज, स्विफ्ट, एस्टिलो, सेलेरियो और डिजायर जैसी कॉम्पेक्ट गाड़ियों का उत्पादन 32% बढ़ कर 46,414 रहा है, जो पिछली बार 35,1127 दर्ज हुआ था।

नवंबर 2013 में जिप्सी और अर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 6,326 होने की तुलना में इस बार यह 31% बढ़ कर 8,292 रहा है। 

इस दौरान कंपनी की ईको और ओम्नी जैसी गाड़ियों का उत्पादन 9,453 की तुलना में 29% बढ़ कर 12,185 रहा है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मामूली कमजोरी का रुख है। बीएसई में सुबह 11:37 बजे यह 0.14% की कमजोरी के साथ 3401.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख