शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने पूँजी जुटायी, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड बेच कर पूँजी जुटायी है।

बैंक ने 8.85% की दर से 10 साल की अवधि के बॉन्ड बेच कर 5,705 करोड़ रुपये जुटाये हैं। बैंक इस राशि का इस्तेमाल इन्फ्रा और किफायती हाउसिंग जैसे क्षेत्रों को फाइनेंस करने में करेगा। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 506 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:30 बजे यह 0.48% की बढ़त के साथ 502.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!