शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) ने दिया स्पष्टीकरण

दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने दवा पर प्रतिबंध लगाने की खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रैनबैक्सी के मध्य प्रदेश स्थित देवास संयंत्रों में उत्पादित एंटीबायोटिक दवा पर जर्मनी के प्रतिबंध लगाने की खबर गलत और भ्रामक है। कंपनी ने देवास संयंत्र से सिर्फ केफालोसपोरिन दवा का उत्पादन बंद किया है। यूरोपियन, आस्ट्रेलियाई और कनाडा के दवा नियामकों ने जून 2014 में देवास की सभी उत्पादन इकाईयों की जाँच की थी। उसके बाद से एजेंसियों ने देवास की सभी इकाईयों में दवाओं और एपीआई के उत्पादन को मंजूरी दी है। हालाँकि, कंपनी ने साफ किया कि सेफालोसपोरिन दवाओं का उत्पादन बंद करने के फैसले का रैनबैक्सी के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:45 बजे यह 0.19% की कमजोरी के साथ 626.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख