शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India) ने किया गैस खरीद समझौता

गेल इंडिया (Gail India) ने गैस की खरीदारी संबंधी समझौता किया है।

गेल इंडिया ने अपनी सब्सीडियरी गेल ग्लोबल यूएसए (GGULL) और अमेरिकी कंपनी डब्लूजीएल मिडस्ट्रीम इंक (WGL Midstream Inc) के साथ प्राकृतिक गैस की खरीद के लिए यह समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिका के कोव पॉयन्ट टर्मिनल के लिए प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख टन एलएनजी गैस का उत्पादन किया जायेगा। यह गैस खरीद और बिकवाली समझौता 20 वर्षों की अवधि के लिए किया गया है और एलएनजी टर्मिनल का संचालन होने पर यहाँ से गैस की आपूर्ति 2017 के आखिर से शुरू हो जायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:05 बजे यह 0.24% की बढ़त के साथ 471.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!