शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) ने बेची परियोजना

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (HCC) ने आंध्र प्रदेश की परियोजना बेच दी है।

एचसीसी की सब्सीडियरी कंपनी एचसीसी कंसेशन ने आंध्र प्रदेश में अपनी परियोजना निर्मल बीओटी को हाईवे कंशेसन को बेच दिया है। यह सौदा 64 करोड़ रुपये में हुआ है। हाईवे कंशेसन को पहले इस परियोजना की 74% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, जबकि एनएचएआई से हरी झंडी मिलने के बाद बाकी बची 26% हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण किया जायेगा।

शुक्रवार को शेयर बाजार में एचसीसी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.31% की बढ़त के साथ 33.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख