शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने खरीदी नैट्रॉल इंक (Natrol Inc)

दवा निर्माता कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अरबिंदो ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी अरबिंदो फार्मा यूएसए इंक (Aurobindo Pharma USA Inc) के जरिये नैट्रॉल इंक (Natrol Inc) और इसकी अन्य संबंधित इकाईयों की परिसंपत्तियों का अधिग्रहण कर लिया है। इस समझौते के तहत अरबिंदो ने नैट्रॉल इंक की उत्पादन परिसंपत्तियाँ, व्यक्तिगत और व्यावसायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और लोकप्रिय खाद्य (न्यूट्राक्यूटिकल्स) ब्रांडों को भी खरीद लिया है। यह अधिग्रहण 13.2 करोड़ डॉलर यानी लगभग 808 करोड़ रुपये में हुआ है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई मेंयह 0.68% की कमजोरी के साथ 1123.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख